Connect with us

उत्तराखण्ड

धौलछीना पुलिस और एसडीआरएफ चला रही हैं लापता युवक की तलाश का अभियान

अल्मोड़ा: धौलछीना थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा एक 25 वर्षीय युवक शंभू पुत्र पूरन राम की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है, जो 14 सितंबर 2024 को कसाण बैंड के पास गधेरे को पार करते वक्त तेज बहाव में बह गया था। शंभू बुडेरा बेरीनाग का निवासी है और घटना की सूचना मिलते ही धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पहले दिन से ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से लगातार युवक की खोज की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन का सर्च अभियान अनवरत जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही युवक का पता लगाया जा सकेगा।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है, और सभी प्रशासन से युवक को जल्द खोजने की अपील कर रहे हैं। पुलिस की टीम गधेरे के हर हिस्से को खंगालने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page