Connect with us

उत्तराखण्ड

दूधिये को दूध के पैसे मांगना पड़ा महंगा, हमला बोल तोड़ दी नाक

रूड़की। एक दूधिये द्वारा उधार दूध के पैसे मांगने पर दूध लेने वालों ने दूधिये पर हमला कर दिया था, जिससे दूधिये की नाक की हड्डी टूट गयी। इसके बाद पुलिस ने घायल दूधिये का मैडिकल कराने के बाद एक महिला सहित 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत पश्चिमी अम्बर तालाब का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि ग्राम माधोपुर निवासी दूधिया सहाबर अली पश्चिमी अम्बर तालाब में एक मकान में रोज दूध देता था।

दूधिये सहाबर अली ने जब दूध लेने वालों से जब दूध के बकाया पैसे मांगे थे, तो एक महिला सहित 2 लोगों ने लाठी डंडे से दूधिये पर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page