Connect with us

उत्तराखण्ड

नव विवाहिता का शव ले जाने को लेकर दो पक्षों में तकरार

रूड़की। राजकीय अस्पताल में नव विवाहिता का शव ले जाने को लेकर मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शान्त कराया। इसके बाद शव को उसके शौहर को सौंप दिया गया।

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत गांव तेलीवाला का है। घटना की बाबत कोतवाल ऐश्वर्य पाल ने बताया कि सहारनपुर के थाना फतेहपुर निवासी सोनम की शादी 6 महीने पहले गांव तेलीवाला निवासी गुलकश से हुयी थी। सोनम को टीवी की बीमारी के चलते आज गणेशपुर स्थित भटनागर नर्सिंग होम में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गयी। मायके पक्ष को सन्देह होने पर पुलिस ने उसका राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद नव विवाहिता का शव ले जाने को लेकर दोनों पक्ष पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही आपस में भिड़ गये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page