Connect with us

उत्तराखण्ड

क्रिसमस-डे पर दून पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण

देहरादून।

क्रिसमस-डे, विंटर कार्निवल और नववर्ष के मद्देनज़र देहरादून में बढ़ने वाली भीड़ और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में नजर आया। इसी क्रम में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून स्वयं मैदान में उतरे और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बनाए गए ड्यूटी प्वाइंटों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से ड्यूटी की जानकारी ली तथा मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंटों पर मौजूद कर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा से बचा जा सके।
पुलिस प्रशासन के अनुसार क्रिसमस-डे, विंटर कार्निवल और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते जनपद में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। इसे देखते हुए पूरे जिले में जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और सुगम यातायात के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी प्रमुख चौराहों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं।
समस्त पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को लगातार ब्रीफ किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं प्रमुख ड्यूटी प्वाइंटों पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी भी की जा रही है।
एसएसपी देहरादून ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा या यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले, हुड़दंग करने या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर त्योहारों का आनंद लें, ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page