Connect with us

उत्तराखण्ड

दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: गैस संकट में सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 अवैध LPG सिलेंडर बरामद

देहरादून। घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई संकट के बीच देहरादून पुलिस ने कालाबाजारी करने वालों पर बड़ा प्रहार करते हुए भारी कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 अवैध LPG सिलेंडर बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार वर्तमान समय में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में संकट को देखते हुए अवैध बिक्री और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
दिनांक 18 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे बने एक कमरे में छापेमारी की। यहां एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया।
मौके पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 250/26, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

भूपेन्द्र मंडल पुत्र हरिचरण मंडल, निवासी गांव कुमरा बिसनपुर, जिला सीतामढ़ी बिहार, उम्र 38 वर्ष। वर्तमान पता: शिव मंदिर के निकट, ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून।

बरामदगी का विवरण

घरेलू LPG सिलेंडर भरे हुए – 21
घरेलू LPG सिलेंडर खाली – 6
कमर्शियल LPG सिलेंडर भरा हुआ – 1
पेट्रोमैक्स सिलेंडर भरे हुए – 4

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक विनोद गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
एसआई प्रवीण सिंह पुंडीर, चौकी प्रभारी बाजार
हेड कांस्टेबल सुशील
कांस्टेबल प्रवीण

देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page