Connect with us

उत्तराखण्ड

एम्स दिल्ली में MD के लिए चयनित हुए रामनगर के डॉ. गौतम सिंह मौर्य, शाइनिंग स्टार स्कूल का बढ़ाया मान

रामनगर। रामनगर के लिए गर्व की बात है कि शाइनिंग स्टार स्कूल के पूर्व छात्र डॉ. गौतम सिंह मौर्य का चयन देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली में MD (Geriatric Medicine) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। प्रथम चरण की काउंसलिंग में उन्हें एम्स नई दिल्ली में सीट आवंटित हुई है। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 383वीं रैंक हासिल कर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
डॉ. गौतम सिंह मौर्य की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि शाइनिंग स्टार स्कूल परिवार भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि शाइनिंग स्टार स्कूल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम और आत्मविश्वासी बनाना है। इसी सोच के तहत विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ थियेटर, रंगमंच, खेलकूद, विज्ञान गतिविधियों, नेतृत्व विकास, संचार कौशल तथा व्यक्तिगत मेंटरशिप पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।
विद्यालय का मानना है कि जब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन का समावेश होता है, तब विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। डॉ. गौतम सिंह मौर्य की सफलता इसी समग्र शिक्षा पद्धति का प्रेरणादायक उदाहरण है।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी शाइनिंग स्टार स्कूल के विद्यार्थी चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रशासन, अनुसंधान और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर विद्यालय, रामनगर और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page