Connect with us

उत्तराखण्ड

शराब के नशे में डाला युवती पर संबंध बनाने का दबाव, विरोध पर चाकू से किया वार, गिरफ्तार

नैनीताल। पुलिस ने घर जाती युवती का पीछा करके अवैध चाकू के बल पर युवती से संबंध बनाने का जोर डालने एवं विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर को सामुदायिक स्वा०केन्द्र बेतालघाट से थाना बेतालघाट को सूचना प्राप्त हुई कि बेतालघाट घरेटी निवासी युवती बेतालघाट बाजार से अपने घर घरेटी जाने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर युवती को घायल कर फरार हो गया। इस मामले में जांच पड़ताल में अभियुक्त पंकज जोशी पुत्र गोविन्द बल्लभ जोशी नि० ग्राम जतना हल्यानी बेतालघाट का नाम प्रकाश में आया। जिसे ब्लॉक के पास बेतालघाट रोड से गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में वह पीड़िता का पीछा करने लगा। जब वह मुख्य मार्ग से नीचे अपने घर को जाने लगी तब आरोपी द्वारा पीड़िता के अकेलेपन का फायदा उठाकर धारदार चाकू के बल पर पीड़िता से संबंध बनाने हेतु दबाव डाला गया। इस बात का जब पीड़िता द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी द्वारा अपने पास मौजूद धारदार हथियार से पीडित पर जानलेवा हमला किया। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज सिंह नयाल, उ0नि0 हरि राम, कानि दीपक सिंह, रामकृपाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page