Connect with us

उत्तराखण्ड

नशे में धुत दरिंदे ने कर्मचारी की दीवार में सिर पटक कर ली जान, शव के ऊपर ही लेट गया कातिल

नशे में धुत दरिंदे ने कर्मचारी की दीवार में सिर पटक कर ली जान, शव के ऊपर ही लेट गया कातिल

रामनगर (नैनीताल) के रानीखेत रोड स्थित ओम होटल से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सनकी हमलावर ने होटल के कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी — वो भी दीवार में उसका सिर पटक-पटककर। हत्या के बाद कातिल शव के ऊपर ही लेट गया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। ये मंजर जिसने भी देखा, दहल उठा।

बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में चूर था और होटल में रुकने के लिए कमरा मांग रहा था। जब होटल कर्मचारी ने उसे मना किया तो वह बेकाबू हो गया और हमला बोल दिया। चंद पलों में ही निर्दोष कर्मचारी की जान चली गई।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्त में लिया। आरोपी की पहचान चन्दन (36 वर्ष), निवासी भिक्यासैंण (अल्मोड़ा) के रूप में हुई है। जबकि मृतक का नाम चन्दन पाठक (50 वर्ष), निवासी पाटकोट बताया गया है।

बताया जा रहा हैं कि आरोपी सूखा नशे का आदी है और वारदात के समय वह पूरी तरह नशे में था।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page