Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: जंगल से लकड़ी लेने गई महिला पर हाथी का हमला, गांव में मची अफरा-तफरी

रामनगर: जंगल से लकड़ी लेने गई महिला पर हाथी का हमला, गांव में मची अफरा-तफरी

रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में टेढ़ा गांव के पास उस वक्त दहशत फैल गई, जब जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी सीमा जंगल के पास ही लकड़ी बीनने गई थीं, तभी झाड़ियों से निकले हाथी ने उन पर धावा बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने महिला को सूंड से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। बताया जा रहा है कि हाथी जैसे ही अपने पैरों से महिला को कुचलने वाला था, तभी सीमा ने किसी तरह खुद को बचाया। हालांकि इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना यहीं नहीं रुकी। महिला को छोड़ने के बाद हाथी पास मौजूद दूसरी महिला की ओर दौड़ा और वहीं खेल रहे बच्चों की दिशा में भी आगे बढ़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की चीख-पुकार और शोर-शराबे के बाद हाथी जंगल के अंदर चला गया।
घायल महिला सीमा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने रामनगर वन प्रभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और हाथियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page