Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रधान पति की प्रताड़ना से परेशान ग्रामीणों का पलायन, जांच में जुटी पुलिस

रूड़की। महिला ग्राम प्रधान के पति की प्रताड़ना से परेशान होकर दो ग्रामीणों ने गांव से पलायन कर लिया। अब इस बाबत पुलिस व प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उक्त मामला भगवानपुर तहसील अन्तर्गत ग्राम किशनपुर जमालपुर का है। घटना की बाबत प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि किशनपुर जमालपुर निवासी तैयब व सलीम महिला ग्राम प्रधान के पति के उत्पीड़न से परेशान चल रहे थे। इस कारण वे दोनों गांव छोड़कर कहीं चले गये हैं।

दोनों ने अपने मकान के बाहर यह लिखा था कि वे ग्राम प्रधान के पति की प्रताडना से परेशान होकर गांव छोड़कर जा रहे हैं। पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page