Connect with us

उत्तराखण्ड

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

देहरादून. प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री राजपाल यादव ने आज सचिवालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित है और यहां फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी के तहत उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के लिए सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है, जिससे राज्य में फिल्म निर्माताओं को अधिक सुविधाएं और प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की अनूठी प्राकृतिक सुंदरता और यहां की शांतिपूर्ण वातावरण फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श स्थान है। राज्य सरकार फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं और सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिससे राज्य में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

इस मुलाकात के दौरान राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी फिल्म योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उत्तराखंड में शूटिंग करने की इच्छा व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page