Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में अवैध खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, दो डंपर पकड़कर चौकी में खड़े कराए

रामनगर के कठियापुल क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को पकड़ लिया। शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में रामनगर रेंज की टीम ने क्षेत्र में सघन गश्त और औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान अवैध रूप से खनन कर रहे एक 10 टायरा डंपर और एक 6 टायरा डंपर को मौके से पकड़ लिया गया।
वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कठियापुल चौकी में वन अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि कठियापुल और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई अक्सर छिटपुट ही नजर आती है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि जब वन विभाग की गश्त पहुंचती है तभी वाहन पकड़ में आते हैं, बाकी समय आखिर यह अवैध खनन किसकी नजरों के सामने चलता रहता है?
कार्रवाई में वन दरोगा सुरजीत सिंह, बीट अधिकारी जगदीश प्रसाद, वन आरक्षी धीरज कुमार, बीट अधिकारी आशुतोष, बीट वॉचर हिमांशु, आकाश तथा वाहन चालक कमलेश शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page