उत्तराखण्ड
उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, मोहित राठौर अध्यक्ष और राहुल नेगी मंत्री बने
उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा रामनगर की नई कार्यकारिणी का गठन, मोहित राठौर अध्यक्ष और राहुल नेगी मंत्री बने
रामनगर। उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा रामनगर की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। बुधवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें मोहित सिंह राठौर को शाखा अध्यक्ष और राहुल नेगी को मंत्री चुना गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जून 2026 को रामनगर में आयोजित बैठक में एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया।
नई कार्यकारिणी में मोहित सिंह राठौर को अध्यक्ष, राहुल नेगी को मंत्री, कमला शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष, ऊषा को संगठन मंत्री, गीता जोशी को सम्प्रेक्षक (संपर्क प्रमुख), हिमानी बिष्ट को प्रचार मंत्री तथा सुरेंद्र चंद्र कांडपाल (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी) को संरक्षक बनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में वन क्षेत्राधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति भी रही। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित सिंह रौतेला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। वहीं मंत्री राहुल नेगी ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ हुआ।




