Connect with us

उत्तराखण्ड

दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को

देहरादून: सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब वे दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर (डीएलआरसी) की समस्त सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकेंगे। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क सदस्यता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल इस संबंध में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह निर्णय सचिवालय में आयोजित दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने की। इस बैठक में यह भी तय हुआ कि लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑरियेण्टेशन प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, और स्टार्टअप पॉलिसी की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

इस मौके पर, मुख्य सचिव ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के कॉर्पस फण्ड के लिए 2.12 करोड़ रूपये की धनराशि को भी स्वीकृति दी। इस बैठक में जिलाधिकारी देहरादून, डीएलआरसी के निदेशक श्री एन रविशंकर, श्री नपच्याल, श्री बी के जोशी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page