Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ भाजपा नेता पूरण शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरण चंद्र शर्मा बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। रानीबाग स्थित चि‌त्रशिलाघाट में पुलिस सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

अविभाजित राज्य उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री रहे पूरन चन्द्र शर्मा का मंगलवार की शाम अंतिम सांस ली। वह वर्ष 1990 में अल्मोड़ा से विधायक चुने गए और 2000 में भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष रहे। साथ ही 2007 मे उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर रह कर कार्य करते हुए भाजपा को अपना अमूल्य योगदान दिया। साथ ही वह राम मंदिर निर्माण, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान दिया और जेल भी गए। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को उनके निवास स्थान से प्रातः 10 बजे भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय के लिए रवाना हुई। जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दश्रन करने के साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से अंतिम यात्रा 11 बजे चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई। जहां राजकीय सम्मान के साथ स्व. शर्मा को अंतिम विदाई दी गई।

चिता को उनकी पुत्री अनूलेखा अत्रि, भाई कैलाश शर्मा ने मुखाग्नि दी। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किये। साथ ही केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट की ओर से तहसीलदार सचिन कुमार और जिलाधिकारी वंदना की ओर से उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व. शर्मा को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, राजेंद्र बिष्ट, विधायक मोहन बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, डॉ जोगेंद्र रौतेला, हेमंत देवेदी, प्रकाश रावत, प्रताप बिष्ट, चन्दन बिष्ट, गजराज बिष्ट, रमेश बहुगुणा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, गोविन्द पिलख्वाल, प्रदीप बिष्ट, सचिन साह, धर्मेंद्र बिष्ट, डॉ अनिल डब्बू, डॉ जोगेंद्र रौतेला, राजेंद्र बिष्ट, साकेत अग्रवाल, डॉ अनिल डब्बू, प्रताप रैकवाल, किशोर जोशी, राजेंद्र अग्रवाल प्रतिभा जोशी, विजय बिष्ट, सुरेश तिवारी, दिनेश आर्या, नीरज पंत गणेश पंत समेत कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page