Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हुआ दर्दनाक हादसा,ड्राइवर की मौत, चार घायल

राज्य में रोड एक्सीडेंट को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी को लेकर एक बड़ी खबर सड़क हादसे की पौड़ी से सामने आ रही है यहां पर एक दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। यहां कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिस कारण यह हादसा हो गया।बता दे कि थापली-अणेथ मोटर मार्ग पर आरटिगा टैक्सी कार संख्या यूके 07 टीबी 8422 अणेथ बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

थानाध्यक्ष पौड़ी विनोद गुसांई के अनुसार कार थापली से अणेथ गांव को जा रही थी। इस हादसे में देहरादून निवासी वाहन चालक दीपक सिंह (36 साल) पुत्र विजय सिंह की जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीं अणेथ गांव के ही विष्णु (25 साल) पुत्र महेंद्र, अखिलेश (27 साल) पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश (24 साल) पुत्र मथुरा प्रसाद और बंटी (25 साल) पुत्र हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी घायलों को निकटर्वी अस्पताल भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page