Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां 9.97 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक किया गिरफ्तार

यहां 9.97 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह नगर के एनटीडी मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

13 जुलाई को एसओजीअल्मोड़ा एवं कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर बल्टोडी बैंड एनटीडी अल्मोड़ा के पास चैकिंग के दौरान एनटीडी की ओर से आ रहा युवक संदिग्ध दिखाई दिया। उससे पूछताछ की। पुलिस ने युवक लोकेश मेहता( 29) पुत्र हरीश सिंह मेहता निवासी एनटीडी के पास से 9.97 ग्राम स्मैक बरामद की। इसकी कीमत लगभग 99,700 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।


एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी यह स्मैक रुद्रपुर से खरीदकर ला रहा था। जिसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं में बेचता है। इसका खास फोकस युवाओं पर ही था।। इसका मकसद नशे का सामान स्मैक बेचकर युवाओं को नशे का आदी बनाना था। एसएसपी अल्मोडा ने पुलिस टीम को 2,500 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page