Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर- इस एक्सप्रेस ट्रेन का हफ्ते में तीन की बजाय 5 दिन होगा संचालन

ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिये 14119/14120 देहरादून- काठगोदाम- देहरादून एक्सप्रेस की फेरो में वृद्धि करते हुये सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर सप्ताह में पांच दिन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करेगा।

आवृत्ति में वृद्धि के फलस्वरूप 14120 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस 08 जून,2022 से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को सप्ताह में पांच दिन चलाई जायेगी तथा 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 09 जून,2022 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को सप्ताह में पांच दिन चलाई जायेगी।

इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 15 एल.एच.बी. कोच लगाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page