Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-अब हेमकुंट साहिब के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय



हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 22 मई को खोल दिए जाएंगे। हेमकुंट साहिब के दर्शन करने के लिए भी चारों धामों की तरह ही श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी गई है। हेमकुंट साहिब प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालु ही दर्शनों के लिए जा सकेंगे।


गुरुद्वारा श्री हेमकंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा पर आने से पहले रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केयर डॉट यूक डॉट हीओवी डॉट इन या फिर टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल एप डाउनलोड कर भी पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब, लक्ष्मण झूला मार्ग ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण भी व्यवस्था भी की गई है।


ट्रस्ट उपाध्यक्ष ने कहा कि यह भी सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं को किसी भी तरह असुविधाओं से बचाने के लिए की गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page