Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगा जल भरने आ रहे कांवड़िए की वाहन की टक्कर से मौत

हरिद्वार गंगा जल भरने आ रहे कावड़िए को श्यामपुर कांगड़ी में वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाया। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा नहीं किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।

सोमवार सुबह जब बड़ा नंगला अमरोहा से प्रकाश अपने साथी सुधीर और एक अन्य के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा जल भरने आ रहे था। तभी श्यामपुर कांगड़ी के पास वह अपनी मोटरसाइकिल साइड में खड़ी कर आराम करने लगा। इसी बीच पीछे से आए मैक्स वाहन ने प्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वाहन चालक मौके से भाग निकला। कांवड़ियों ने इसको लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कावड़ियों को शांत कराया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page