Connect with us

उत्तराखण्ड

पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी से दो साल से दुष्कर्म

रुड़की।यहां भगवानपुर क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी से दो साल से दुष्कर्म किया जा रहा था। अब स्कूल की प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के जिला रोहतास के थाना नटवार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति जो एक फैक्टरी में टेक्नीशियन का काम करता है, अपने परिवार के साथ भगवानपुर के एक गांव में किराए पर रहता है। उसकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि पिता दो साल से नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पिता की हरकतों से परेशान होकर मंगलवार को छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और मां को मामले की जानकारी दी। तो प्रधानाचार्य और मां छात्रा को लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। साथ ही प्रधानाचार्य की ओर से छात्रा के पिता के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को भगवानपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल कराने के बाद छात्रा के पोक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही छात्रा के कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page