Connect with us

उत्तराखण्ड

मुंबई के लिए अब सीधा काठगोदाम से चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें,देखिए टाइम टेबल

कुमाऊं मंडल से सीधे मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल तक सीधे ट्रेन का अब लोग लाभ ले सकते हैं फिलहाल यह ट्रेन ग्रीष्मकालीन सुपर फास्ट साप्ताहिक रेलगाड़ी है, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन जारी किया।

यह रेलगाड़ी 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08 एवं 15 जून, 2022 को प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से तथा 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09 एवं 16 जून, 2022 को प्रत्येक वृहस्पतिवार को काठगोदाम से 09 फेरां के लिये निम्नवत किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।


09075 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08 एवं 15 जून, 2022 को प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.46 बजे, वापी से 13.24 बजे, सूरत से 14.43 बजे, वडोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.45 बजे, गंगापुर सिटी से 02.52 बजे, हिण्डौन सिटी से 03.25 बजे, भरतपुर से 05.05 बजे, अछनेरा से 05.55 बजे, मथुरा से 07.00 बजे, हाथरस सिटी से 07.44 बजे, कासगंज से 09.10 बजे, बदायूँ से 10.01 बजे, बरेली जं. से 10.50 बजे, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर सेे 11.25 बजे, बहेड़ी से 12.22 बजे, किच्छा से 12.40 बजे, लालकुआं से 13.15 बजे तथा हल्द्वानी से 13.50 बजे छूटकर काठगोदाम 14.30 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन काठगोदाम से 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09 एवं 16 जून, 2022 को प्रत्येक वृहस्पतिवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52 बजे, लालकुआं से 18.33 बजे, किच्छा से 19.09 बजे, बहेड़ी से 19.30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली सिटी से 20.23 बजे, बरेली जं. से 20.47 बजे, बदायूँ से 21.31 बजे, कासगंज से 23.00 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन मथुरा से 01.15 बजे, अछनेरा से 02.35 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, हिण्डौन सिटी से 04.05 बजे, गंगापुर सिटी से 04.45 बजे, कोटा से 06.45 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, वडोदरा से 14.45 बजे, सूरत से 16.53 बजे, वापी से 18.10 बजे तथा बोरीवली से 20.10 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 20.55 बजे पहुंचेगी। इस विषेष गाड़ी में 20 अप्रैल से 26 मई, 2022 तक शयनयान के 06, साधारण द्वितीय श्रेणाी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच तथा 01 जून से 16 जून, 2022 तक शयनयान के 08, साधारण द्वितीय श्रेणाी के 02, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 लगाये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page