Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे 4 दोस्त, बेकाबू होकर गंगा में समाई कार..चारों लापता

आज 13 जून 2022 को कौड़ियाला के पास एक दुखद हादसा हो गया।सुबह खबर आई थी गंगा नदी में एक कार समा गई। अब उस खबर का अपडेट ये है कि कार में कुल 4 लोग सवार थे। सुबह एसडीआरएफ को पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक गाड़ी गिर गई है।

सूचना पर SDRF पोस्ट ब्यासी से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रस्सी की सहायता से खाई में उतर कर नदी के किनारे तक पहुंच बनाई गई।


इस दौरान सर्चिंग कि गई तो टीम को नदी किनारे गाड़ी की नम्बर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले। ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने और बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण पोस्ट ढ़ालवाला से डीप डाइविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस हादसे में मेरठ के 4 युवक लापता हो गए। पंकज शर्मा, गुलवीर जैन, नितिन और हर्ष गुर्जर ऑल्टो कार से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे और आज वापस आ रहे थे। तभी बीच में ये हादसा हो गया। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर एसडीआरएफ की दोनों टीम, स्थानीय पुलिस, जल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page