Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां जेबकतरे ने कांवड़िये के वेश में आकर सीओ की जेब काटी

ऊधमसिंहनगर में तैनात सीओ हरिद्वार में मंसा देवी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन के लिए आये थे। इसी बीच किसी ने उनकी जेब ही काट दी। सीसीटीवी फुटेज में जेबकतरा कांवड़िये के वेश में नजर आ रहा है। सीओ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सीओ आशीष भारद्वाज ऊधमसिंहनगर में तैनात हैं। कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक आशीष भारद्वाज पुलिस उपाधीक्षक ऊधमसिंह नगर ने शिकायत देकर बताया कि वह मनसा देवी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद जब वह मंदिर प्रागंण के अंदर चामुंडा माता के पास स्थित कचनार के वृक्ष में धागा बांध रहे थे, तभी उनकी जेब में रखा पर्स चोरी कर एक युवक भागने लगा।

जिस पर सीओ ने उसका पीछा किया तो वह भीड़ होने के कारण हाथ नहीं आ पाया। बाद में सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई तो आरोपी जेब से पर्स निकालते हुए नजर आया। सीओ के मुताबिक पर्स में 8200 रुपये की नगदी, एटीएम, पुलिस आई कार्ड, डीएल और अन्य कार्ड मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page