Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां महिला को गुलदार ने बनाया अपना शिकार,मौत

कोटद्वार प्रदेश में गुलदारों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे कई लोग शिकार हो चुके हैं याद रहे कुछ दिन पूर्व रामनगर में बाइक पर बैठे युवक को गुलदार ने मार डाला था ताजा घटना पौड़ी जनपद के दुगड्डा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम गोदी छोटी एक में गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया और महिला की मौत हो गई मंगलवार सुबह महिला अपने बच्चे को दुगड्डा स्थित स्कूल में छोड़ने के बाद घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी निवासी रीना देवी (38) पत्नी मनोज चौधरी मंगलवार सुबह गांव से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा आई। बताया जा रहा है कि वापसी में गांव के समीप ही रीना देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया।


गुलदार उसे घसीटते हुए झाड़ियों के भीतर ले गया। गांव से दुगड्डा की ओर आ रहे कुछ बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देख इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूर झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। समीप ही गुलदार भी बैठा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।


वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है व शव को झाड़ियों से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह यह भी बता दें कि बीते वर्ष भी इस गांव में गुलदार ने एक मासूम को निवाला बनाया था इह घटना से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजनों में कोहराम मच गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page