Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

हरिद्वार।यहां शादीशुदा युवक द्वारा एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आरोपी अब पीड़िता पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है ,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में तीन बच्चों के बाप द्वारा एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी अब पीड़िता पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज के जरिए करीब 05 साल पहले टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रहने वाले सुनील गुप्ता से युवती की जान पहचान हुई थी, दोनों के बीच फ्रेंडशिप हो गई आरोपी शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा, शादी की बात कहने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अब वह युवती पर अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। पता करने पर युवती को पता चला कि आरोपी के पहले से ही 03 बच्चे हैं।


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पीड़िता के घर अपनी पत्नी मां और बहन को भेजकर भी मारपीट और गाली-गलौज करवाई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म और उसके परिवार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page