Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़

उत्तराखंड के धर्मनगरी के जाने वाली हरिद्वार से अब तक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने हरिद्वार की पाश कालोनी गोविंदपुरी के एक होटल में छापा मारकर देह व्‍यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके पर पुलिस ने होटल में बाहर से बुलाई गई चार युवतियों के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पूरा होटल लीज पर लेकर जस्ट डायल के माध्यम से सैक्स रैकेट के नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी स्थित होटल पर छापेमारी कर होटल से ही रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली समेत चार युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक कनखल व एक ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page