Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरा वाहन,दो की मौत,दो घायल

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों को लेकर खबरें सामने आती रहती है उत्तरकाशी जिले से सामने आ रहा है यहां पर बीती देर रात उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है वाहन में कुल 4 लोग सवार थे।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की देर रात लगभग 2:45 बजे बौन- पंजियाला मोटर मार्ग पर एक अशोका वाहन संख्या यूके 10 सीए-1137 पंजियाला विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे बीटेक कॉलेज के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।


हादसे में दो लोगों अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट, निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।


घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना देर रात हुई है रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है घटना की सूचना हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page