Connect with us

उत्तराखण्ड

जीमीनी विवाद में युवक की हत्या, मारपीट कर छत से फेंका

रुड़की के गणेशपुर में कुछ लोगों ने करोड़ों के जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार हाइवे पर करोड़ों की कीमत की करीब 40 बीघा जमीन है। जिस पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों में विवाद चला आ रहा है। जिसकी शिकायत जमीन मालिक की ओर से पुलिस से भी की गई थी। इस मामले में यूपी के एक पूर्व मंत्री के बेटे और कुछ अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं।

सामने आया कि कुछ लोगों ने दो दिन पूर्व देहरादून के सहसपुर निवासी युवक का अपहरण कर लिया था और उसे बंधक बनाकर गणेशपुर में एक मकान में रख रखा था। बुधवार की सुबह उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। साथ ही उसकी छत से फेंककर हत्या कर दी। युवक का शव सड़क पर खून से लथपथ देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। उधर, सीओ विवेक कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page