Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां 180 रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल


देहरादून में वैसे तो 103 रुपये लीटर पेट्रोल मिल रहा है लेकिन एक ऐसा पेट्रोल पंप भी है जहां पेट्रोल 180 रुपये लीटर मिल रहा है. जी हां हैरान मत होईये आपने सही पढ़ा।


आपको बता दें कि देहरादून में लग्जरी कारों के लिए कैनाल रोड़ पर पहला हाई ऑक्टेन-100 पेट्रोल पंप खुल गया है। इस पेट्रोल पंप में 180 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड का ये पहला आउटलेट है, जहां 100 ऑक्टेन पेट्रोल मिलेगा। साथ ही दो किलो गैस सिलेंडर भी लॉन्च किया गया है।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कैनाल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में इस खास पेट्रोल लॉन्च किया है। पेट्रोल की कीमत 180 रुपए है। बताया जा रहा है कि यह आउटलेट देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों की ईंधन आवश्यकता को पूरा करेगा।


वहीं इस मौके पर देहरादून में ही 2 किलो का गैस सिलेंडर भी लॉन्च किया गया है। इस सिलेंडर का नाम ‘मुन्ना’ है। इसे छोटे उपभोक्ताओं की आवश्कताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सिलेंडर देशभर में इंडियन ऑयल के अलग-अलग रिटेल आउटलेट्स और सामान्य दुकानों पर उपलब्ध होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page