Connect with us

उत्तराखण्ड

एडीटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में नशे का जखीरा किया बरामद

उत्तराखंड में धीरे-धीरे नशे का कारोबार फैलता फैलता जा रहा है जिसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा कई कोशिश की जा रही है लेकिन नशा तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है एक ऐसा मामला देहरादून से सामने आ रहा है यहां पर एसटीएफ की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की टीम ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी पर स्थित घर में छापा मारा। मौके से लाल प्रभात भारती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के घर से 742 नशीले इंजेक्शन व नशीली गोलियों के साथ नशे के व्यापार से कमाए गए अवैध 19 हजार 350 रुपए किये बरामद।


पूछताछ में बताया की वह वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है और धन के लालच में आकर यह कार्य कर रहा था। एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि एक घर में नशे का कारोबार किया जा रहा है। इस पर एसडीआरएफ की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने छापेमारी कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बड़ी मात्रा में नशे के इंजेक्शन और गोलियां बरामद की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page