Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां के स्कूल का लापरवाही का मामला आया सामने,ये हुई कार्यवाही

पौड़ी।यहां के ऐकेश्वर ब्लॉक में फिर से लापरवाही का मामला आया है। जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुद की स्कूल से गायब रही और अपने बदले किसी और टीचर को बच्चों को पढ़ाने के लिए रख गई। जिसे सेवा के प्रति गंभीर लापरवाही का मामला मानते हुए सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज ने निलंबित करने का आदेश दे दिया और निलंबित प्रधानाध्यापिका को बीइओ कार्यालय के ऐकेश्वर सबद्ध किया है।दरअसल ग्रामीणों की शिकायत पर एकेश्वर बुसरा के ग्रामीणों की शिकायत पर

विद्यालय में जब निरीक्षण किया गया तो प्रधानाध्यापिका द्रोपति बिना बताए स्कूल से नदारद मिली, यही नहीं विद्यालय से नदारद होने के साथ-साथ उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में अपने खर्चे पर एक दूसरी टीचर को रखा हुआ है जिसके बाद सीईओ प्रभारी डीईओ बेसिक डॉक्टर आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page