Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां रेलवे ट्रैक के पास खंडहर में व्यक्ति का अधजला मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून।यहां के रीठामंडी स्थित रेलवे ट्रेक के निकट खंडहर से एक व्यक्ति का अधजला शव मिला है। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ, जिसके चलते उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया गया है, वहीं आसपास रहने वाले परिवारों से पूछताछ की जा रही है।


लक्खीबाग चौकी इंचार्ज संदीप कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार (आज) सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि रेलवे क्वा स्थित एक खंडहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव आधा जला हुआ था। मृतक के दाएं हाथ पर विमला लिखा हुआ है, वहीं बाएं हाथ पर टेटू से दो बच्चों के फोटो बने हैं। इसके अलावा उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हो पाया है, जिससे उसकी पहचान हो सके। मामला संदिग्ध लग रहा है, ऐसे में मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page