Connect with us

उत्तराखण्ड

किन्नर के साथ स्कूटी पर घूम रहा था पति, पत्नी ने देख लिया..पड़ी चप्पल ही चप्पल

हरिद्वार: पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो जाए, तो बवाल होना तय है।हरिद्वार में यही हुआ। यहां एक दंपति के संबंध अच्छे नहीं थे। शादी को एक साल भी नहीं हुआ, लेकिन पति को पत्नी का चेहरा तक देखना गवारा नहीं था। जैसे-तैसे दिन कट रहे थे, लेकिन बीती शाम कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी चप्पल लेकर पति पर टूट पड़ी। दरअसल पत्नी ने अपने पति को एक किन्नर के साथ देख लिया था। इस बात से गुस्साई पत्नी ने मौके पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

उसने पति से स्कूटर रोकने को कहा और चप्पल निकाल कर उसे सरे राह पीटने लगी। इस बीच साथ बैठा किन्नर किसी तरह बीवी से पिटते पति को बचाकर अपने साथ स्कूटर पर भगा ले गया। घटना शिवलोक कॉलोनी के पास की है। जहां भगत सिंह चौक से भेल की तरफ जाने वाले मार्ग पर अचानक एक महिला ने एक पुरुष पर चप्पलों की बरसात कर दी।


पुरुष के साथ स्कूटर पर एक किन्नर भी बैठा हुआ था। सरेआम आदमी की पिटाई होते देख लोग भी मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर के रहने वाले हैं। दोनों का विवाह एक साल पहले ही हुआ था। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। बीती शाम पत्नी ने पति को एक किन्नर संग घूमते देख लिया। जिसके बाद उसने पति को चप्पलों से धुन दिया। स्कूटर पर साथ बैठा किन्नर किसी तरह पत्नी से पिट रहे पति को वहां से ले भागा। पूरे इलाके में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। रानीपुर पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page