Connect with us

उत्तराखण्ड

धर्म नगरी में सीएम योगी ,करेंगे यूपी के नए होटल का लोकार्पण

उत्तराखंड दौरे में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज तीसरा दिन है। हरिद्वार में सीएम योगी यूपी के पर्यटन विभाग के नए होटल का लोकार्पण करेंगे।


यूपी के सीएम योगी का तीन दिन का उत्तराखंड दौरा आज खत्म हो रहा है। दौरे के तीसरे और अंतिम दिन सीएम योगी हरिद्वार में रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी यूपी के पर्यटन विभाग के नव निर्मित भागीरथी होटल का लोकार्पण करेंगे।


आपको बता दें कि राज्य निर्माण से पहले हरिद्वार में यूपी पर्यटन विभाग ने अलकनंदा होटल का निर्माण कराया था लेकिन उत्तराखंड के अलग होने के बाद अब वो होटल उत्तराखंड के हिस्से में आ चुका है। इसकी जगह यूपी सरकार ने अपना नया होटल निर्माण कराया है।


यूपी के सीएम योगी की सुरक्षा में 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पीएसी भी लगाई गई है। यूपी सरकार के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page