Connect with us

उत्तराखण्ड

इस महीने होगी अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती रैली

देश की सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे अग्निपथ योजना के माध्यम से एक बार फिर उत्तराखंड और यूपी में अगस्त माह में सेना भर्ती शुरू होने वाली है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदक की आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। पहली भर्ती में देशभर से 40 हजार युवाओं को बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

अग्निपथ योजना क्या है?
इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती होगी। आर्मी में सैनिक (जवान), नेवी में नाविक और एयरफोर्स में एयरमैन की जो भर्ती है, वो भर्तियां अब इस योजना के तहत होंगी। जो सैनिक भर्ती होंगे, उन्हें अग्निवीर नाम दिया जाएगा। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तय की जाएगी जिसमें ‘अग्निवीर‘ स्थायी होने के लिए आवेदन देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page