Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी के खिलाफ रावत से चम्पावत में उपचुनाव लड़ने का मेहरा ने किया अनुरोध

कांग्रेस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव आनंद मेहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चंपावत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

आनंद सिंह मेहरा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चंपावत से उप चुनाव लड़ते हैं तो ऐसी स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चंपावत से उप चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से और ऐसी स्थिति में पूरी कांग्रेस पार्टी को गुटबाजी छोड़ एकजुट होकर हरीश रावत को आगे बढ़ाना चाहिए।

लालकुआं सीट पर जो हरीश रावत के साथ गुटबाजी के तहत जो करारी हार मिली उस स्थिति को सुधारने के लिए हरीश रावत को चंपावत से उपचुनाव लड़ा कर विधानसभा भेजना चाहिए । ताकि वह उत्तराखंड के सांस्कृतिक एवं पौराणिक मुद्दों को मजबूती के साथ विधानसभा में उठाएं उत्तराखंड के हित के लिए हरीश रावत का जितना भी बहुत जरूरी है जिससे कि उत्तराखंड में कांग्रेस को एक नई ताकत और ऊर्जा मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page