Connect with us

उत्तराखण्ड

बेकाबू होकर यूटिलिटी वाहन जा गिरा खाई में, एक की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में सड़क हादसे के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं बात करें सड़क हादसे को लेकर तो आज पहली खबर चमोली से तो दूसरी खबर उत्तरकाशी से सामने आ रही है यहां पर युटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युटिलिटी सवार सभी लोग स्यालब गांव के बताए जा रहे है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक आज सूबह बड़कोट तहसील के नगांण गांव के समीप एक सवारी वाहन (युटिलिटी) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। इस दुःखद हादसे की सूचना पर गांव के लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ समय बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के समय वाहन में 5 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है।

वाहन में सवार तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। मृतक की शिनाख्त जयवीर लाल (55) निवासी स्यालब के रूप में हुई है।घायलों को 108 सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में कैसे गिरा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page