Connect with us

उत्तराखण्ड

रिश्वत लेते हुए कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात को लेकर भाजपा सरकार जहां पर बड़े बड़े वादे करती है वहीं पर सरकार की नाक के नीचे सरकारी महकमे मैं बैठे अधिकारी अपनी जेब भरने के लिए रिश्वत का सहारा आज भी ले रहे हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है यहां डोईवाला में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कानूनगो मोतीलाल को ₹10000 रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। आरोपी 143 की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।आरोपी मोतीलाल ज्वालापुर हरिद्वार का रहने वाला है और डोईवाला में तैनात है। अब विजिलेंस की टीम ने कानूनगो के घर पर भी तफ्तीश शुरू कर दी हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता से कानूनगो मोतीलाल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। कानूनगो मोतीलाल को तहसील के निकट गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page