Connect with us

उत्तराखण्ड

गुरूद्वारा डेरा संत की संपत्ति खुर्द-बुर्द मामले में एक्शन में पुलिस, चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। गुरुद्वारा डेरा संत की संपत्ति को खुर्द-बुर्द कर धोखाधड़ी से अपने नाम करने के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर लिया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार डालनवाला थाना पर शिकायतकर्ता सन्दीप श्रीवास्तव नामित अधिकारी-स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तराखण्ड देहरादून, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन देहरादून का प्रार्थना पत्र बावत वर्ष 1979 में डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत एक भूमि संत मेहर सिंह द्वारा खरीदी गयी तथा वर्ष 1982 में संत मेहर सिंह के गुमशुदा हो जाने के बाद अप्रैल 2022 में अभियुक्त निरंकार व अभियुक्त संदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटचरित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से संत मेहर सिंह के नाम से अपने नाम रजिस्ट्री करवायी।

आरोप है कि उसकी भूमि की अभियुक्त जयपाल सिंह ने जून 2022 में अपने पुत्र विशाल धीमान को फर्जी तरीके से उपहार पत्र कर दिया। जिस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर अन्तर्गत धारा- 419/420/467/468/471 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना विवेचक द्वारा विवेचना के क्रम में  अभियुक्त जयपाल सिंह पुत्र तेलू राम निवासी मकान नं. 22/3/2 तेग बहादुर रोड, जिला देहरादून व अभियुक्त विशाल कुमार धीमान पुत्र जयपाल सिंह निवासी 22/3/2 तेग बहादुर रोड, जिला देहरादून को तेगबहादुर रोड जनपद देहरादून से तथा अभियुक्त निरंकार पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी सी-80, देवेन्द्रपुरी, मोदीनगर, गाजियाबाद, उ.प्र. व संदीप कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी कुलां, कुल्लन, फतेहाबाद, हरियाणा को मोदीनगर से गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page