Connect with us

उत्तराखण्ड

कोसी नदी में नहाना पड़ा भारी: दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम


रामनगर। गर्मी से राहत पाने के लिए कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 3:33 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे कोसी नदी में दो लड़के डूब गए हैं। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र रामनगर की रेस्क्यू टीम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के निर्देशन में मौके पर पहुंची।
मौके पर पता चला कि अंकित पुत्र प्रेम सिंह निवासी हिम्मतपुर पीरूमदारा और मयंक पुत्र भरत सिंह असवाल निवासी धर्मपुर ओलिया, पीरूमदारा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोसी नदी में हर साल गर्मियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग नहाने पहुंचते हैं, लेकिन कई स्थानों पर गहरे गड्ढे और तेज बहाव जानलेवा साबित होते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और चेतावनी व्यवस्था अक्सर सवालों के घेरे में रहती है।
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि गर्मी से राहत की तलाश कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी कीमत भी मांग सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page