Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई!

नैनीताल में दिल दहला देने वाली घटना: B.Sc की 20 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार सदमे में

नैनीताल से दर्दनाक खबर
नैनीताल से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सरोवर नगरी के हनुमान मंदिर स्टाफ हाउस के पास एक 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा ने देर रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा डीएसबी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने ही घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पिता का पहले ही हो चुका था निधन

सूत्रों के मुताबिक छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी मां व दादी के साथ रह रही थी। जैसे ही घटना की सूचना मिली, मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने किसी तरह परिवार को संभालने की कोशिश की। हर किसी की जुबान पर एक ही बात है—”बहुत सीधी और अच्छी बच्ची थी, आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया?”

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

नोट: अगर आपके आसपास कोई मानसिक तनाव में है, तो उसे अकेला न छोड़ें। समय पर बातचीत और सहयोग कई जिंदगियां बचा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page