Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बाइक और कार में जबर्दस्त टक्कर, दो युवकों की गई जान

 बाजपुर। केलाखेड़ा क्षेत्र में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में हुआ मृतक शादी समारोह में हलवाई का काम करते थे। बताया जाता है कि शहर के मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश शर्मा अपने साथी संजय कुमार निवासी गांव चकरपुर के साथ एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे। तभी बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद लिए मोर्चरी में रखवाया दिया। इधर घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। केलाखेडा़ थाना प्रभारी एल एम रावल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार कब्जे में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page