Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सरेशाम हुई युवक की हत्या के मामले में अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

हल्द्वानी। रामपुर रोड में कत्था फैक्ट्री के पास सरेशाम चाकू से गोदकर की गई युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बीती 26 नवंबर को गणेश कत्था के फैक्ट्री के बाहर ठेली पर खड़े युवक की एक धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गणेश कत्था फैक्ट्री के पीछे निकट गौशाला में रहने वाले सुमेर कश्यप पुत्र स्व. हरि कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कत्था फैक्ट्री के बाहर खाने की ठेली लगाता है। बीती 26 नवंबर को अपने पुत्र अमित कश्यप को ठेली पर बिठा कर सब्जी लेने के लिए बाजार गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसका पुत्र लहुलूहान हालत में पड़ा था। लोगों ने बताया कि उस पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तिकोनिया चौराहे के पास युवक पर फायर झोकने के आरोपी के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। कोटाबाग निवासी कृपाल सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भतीजा उमेश सिंह बिष्ट पुत्र पूरन सिंह निवासी बांसी कोटाबाग स्मार्ट बाजार हल्द्वानी में काम करता है। वह बीती 27 नवंबर की देर रात लगभग डेढ़ बजे देहरादून से आ रहे अपने र्भाअ कमल बिष्ट को लेने के लिए जा रहा था। तभी गुलाटी चिकन के पास किसी ने उस पर पीछे से फायर झांेक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राममूर्ति अस्पताल भेजीपुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page