Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां इस मेडिकल स्टोर में बिक रहे थे प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाईयां, एक गिरफ्तार, संचालक फरार

हल्द्वानी। पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शनों और दवाईयों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान दुर्गा मंदिर चौराहे के पास स्थित हिमांशु मेडिकल स्टोर से एक युवक कुछ दवाईयां लेकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में पकड़े गए आरोपी मौ. इकरार पुत्र मौ. बुन्दो (बुन्दु) उम्रवर्ष निवासी बद्रीपुरा इण्टर कॉलेज काठगोदाम के कब्जे से पुलिस को 7 नशीले इंजेक्शन के साथ ही नशीली दवाईयां बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त प्रतिबंधित दवाईयों और इंजेक्शन हिमांशु मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाया है। इस बीच मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के ‌साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page