Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

देहरादून। प्रदेश की राजधानी से सनसनी खेज घटना सामने आ रही है। यहां युवती की निर्मम हत्या की गई है। उसका शव सड़क किनारे बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार थानों मार्ग के पास एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की उम्र 25 से तीस साल के बीच है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार युवती बाहर की रहने वाली बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page