Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां पिता-पुत्र ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

रूड़की। यहां पिता-पुत्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की वजह पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार  भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरठेडी में यह घटना हुई है। बताया जाता है कि यहां रहने वाले हलवाई जोगेन्द्र की पत्नी की मौत करीब 15 दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से हो गई। इसके बाद से जोगेंद्र और उसका पुत्र शिवम मानसिक तनाव में चल रहे थे।

इसके चलते रविवार की प्रातःदोनों ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। जिससे उनकी तबियत बिगड़ गयी। इसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page