Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां पति ने पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, यह बताई जा रही वजह

कलियर। यहां पत्नी के चाल-चलन पर शक होने पर पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। युवक पहले पत्नी को जंगल ले गया और गला घोंटा। इसके बाद कांच के टुकड़े से गला रेत दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद थाने पहुंच कर आरोपी ने स्वयं ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से ज्वालापुर के अहबाबनगर मोहल्ला निवासी साहिबा (20) की बड़ी बहन की शादी कलियर में हुई थी। जिसके चलते साहिबा कलियर में अपनी बहन के यहां पर रहती थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कलियर निवासी शादाब से हुई थी। शादाब एक गन्ने की चर्खी पर काम करता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। करीब तीन माह पहले दोनों ने निकाह कर लिया। पिछले कुछ दिन से शादाब को अपनी पत्नी साहिबा के चाल चलन पर शक था। इसके चलते ही उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

योजना के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे साहिबा को बातों में उलझाकर उसे कलियर-मेहवड़ मार्ग पर स्थित जंगल में एक नाले के पास ले गया। यहां पर मौका पाकर उसने साहिबा के गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने कांच के टुकड़े से साहिबा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपित सिविललाइंस कोतवाली रुड़की पहुंच गया। शादाब ने पुलिस को बताया कि उसने मेहवड़ मार्ग पर स्थित जंगल में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने यह भी बताया कि तीन महीने पहले ही उसने निकाह किया था। यह सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया तथा मामले की जानकारी कलियर थाना पुलिस को दी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page