Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर ट्राली में हुई भीषण भिड़ंत, ट्राली पलटने से पिता-पुत्र की हुई मौत

हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे में तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे उसमें सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर से मनसब पुत्र महबूब और अदनान पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर ट्रैक्टर ट्राली में चरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी। जुर्स कंट्री के पास पहुंचते ही बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली तुरंत पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाने तक दोनों दम तोड़ चुके थे। ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि बस और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page