Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में हाईप्रोफाइल जुए और ऑनलाइन सट्टे का अड्डा बेनकाब, निजी मकान से 5 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क के मिले सुराग

देहरादून में हाईप्रोफाइल जुए और ऑनलाइन सट्टे का अड्डा बेनकाब, निजी मकान से 5 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क के मिले सुराग

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक निजी मकान में संचालित हो रहे जुए और ऑनलाइन सट्टे के खेल का खुलासा हुआ है। देर रात हुई कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 55,690 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन और ताश के 89 पत्ते बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर क्षेत्र की त्यागी मार्केट स्थित एक निजी मकान में लंबे समय से जुए और ऑनलाइन सट्टे का खेल चलने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले, जबकि कुछ मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा लगाते पाए गए।
पुलिस ने मौके से 55,690 रुपये की नकदी, सात मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मकान मालिक ही चला रहा था पूरा खेल

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित माकिन के मकान में ही जुए और ऑनलाइन सट्टे का यह खेल संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि वह लोगों को अपने घर बुलाकर ताश के जरिए जुआ खिलवाता था और मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा भी लगवाता था।

मोबाइल फोन से मिले बड़े नेटवर्क के संकेत

कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। अब जांच एजेंसियां मोबाइल डेटा के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी
यातेन्द्र भाटिया (44), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर
संजय कुमार (36), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर
राहुल कुमार (31), निवासी देवऋषि इन्क्लेव, देहराखास, पटेलनगर
राहुल कुमार (34), निवासी संजय कॉलोनी, पटेलनगर
सुमित माकिन (40), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर

फिलहाल बरामद मोबाइल फोन की फोरेंसिक और तकनीकी जांच जारी है। जांच में यदि ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क की पुष्टि होती है तो इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page